फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : राज्य कर्मचारियों को 2100 करोड़ का दिवाली गिफ्ट, 1022 करोड़ का बोनस, महंगाई भत्ता बढ़ाया

Tue, 07 Nov 2023 12:29 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राज्य कर्मचारियों को दिवाली के उपहार के रूप में लगभग 2100 करोड़ रुपये मिलेंगे। सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों के महंगाई भत्ते (डीए) में चार प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया। यानी महंगाई भत्ता 42 से बढ़ाकर 46 फीसदी किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य कर्मचारियों को दिवाली के उपहार के रूप में लगभग 2100 करोड़ रुपये मिलेंगे। सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों के महंगाई भत्ते (डीए) में चार प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया। यानी महंगाई भत्ता 42 से बढ़ाकर 46 फीसदी किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स अकाउंट से इसकी जानकारी देते हुए कर्मचारियों को दीपपर्व की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने एक्स अकाउंट पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के उत्कर्ष में अपना योगदान दे रहे सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों, यूजीसी कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों और पेंशनरों को मूल वेतन के 46 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार, सभी अराजपत्रित, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा दैनिक वेतन भोगी कार्मिकों को 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर (अधिकतम 6908 रुपये) बोनस दिया जाएगा।

बोनस का लाभ प्रदेश के 14.82 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। इस पर 1022 करोड़ रुपये का व्यय भार आएगा। इसमें 383 करोड़ रुपये जीपीएफ में जमा होंगे और 639 करोड़ का नगद भुगतान होगा। महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की वृद्धि का लाभ एक जुलाई 2013 से मिलेगा। इसके भुगतान पर सेवारत कर्मचारियों पर एक माह में 215 करोड़ और रिटायर कर्मचारियों पर 99 करोड़ का अतिरिक्त भार आएगा। 
विज्ञापन


कर्मचारियों और पेंशनरों पर जुलाई से अक्तूबर तक कुल राशि का भुगतान करने पर 1256 करोड़ का अतिरिक्त भार आएगा। जिसमें पुरानी पेंशन पाने वाले कर्मचारियों के जीपीएफ में 501 करोड़ जमाा होंगे। 755 करोड़ नगद दिए जाएंगे। इस मद में नवंबर में 314 करोड़ का भार आएगा। उत्तर प्रदेश सचिवालय संंघ के अध्यक्ष अर्जुनदेव भारती ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें