फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी का निर्यात 1.31 लाख करोड़ पार, 11 फीसदी की बढ़ोतरी

Tue, 31 Mar 2026 11:01 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विज्ञप्ति के अनुसार, वर्ष 2015 में जहां सूचना प्रौद्योगिकी/आईटीईएस निर्यात 15 हजार करोड़ था, वह 2024-25 में बढ़कर 82 हजार करोड़ से अधिक हो गया है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए इस रिकॉर्ड को भी पार करने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल से नवंबर तक प्रदेश का कुल निर्यात 1,31,328 करोड़ तक पहुंच गया है। यह पिछले वर्ष के 1,18,223.91 करोड़ की तुलना में 11.08 प्रतिशत ज्यादा है। वर्ष 2016-17 में जहां प्रदेश का निर्यात 86 हजार करोड़ था, वहीं 2024-25 में यह बढ़कर 1.86 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए इस रिकॉर्ड को भी पार करने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार द्वारा विज्ञप्ति के अनुसार, वर्ष 2015 में जहां सूचना प्रौद्योगिकी/आईटीईएस निर्यात 15 हजार करोड़ था, वह 2024-25 में बढ़कर 82 हजार करोड़ से अधिक हो गया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के 77 उत्पादों को जीआई पंजीकरण प्राप्त हो चुका है, जबकि 152 अन्य उत्पाद इस दिशा में अग्रसर हैं।

ये भी पढ़ें - अप्रैल लगते ही प्रदेश में बढ़ने जा रही है तपिश, तीन दिनों में चार डिग्री तक चढ़ सकता है पारा; पूर्वानुमान जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश में कल से बदल जाएंगी टोल टैक्स की दरें, जानिए कितनी ढीली करनी पड़ सकती है जेब; लिस्ट जारी


लखनऊ और ग्रेटर नोएडा में स्थापित अत्याधुनिक एक्सपो मार्ट न केवल प्रदेश के निर्यातकों को वैश्विक बाजार से सीधे जोड़ रहे हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के लिए उत्तर प्रदेश को एक प्रमुख ट्रेड हब के रूप में स्थापित कर रहे हैं। इसी क्रम में भदोही में विकसित भदोही कार्पेट बाजार (एक्सपो मार्ट) पारंपरिक कालीन उद्योग को नई ऊर्जा दे रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें