फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी में तीन आईएएस अफसरों का तबादला, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती

Fri, 27 Feb 2026 09:17 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं। बाबू लाल मीना को विभागाध्यक्ष खाद्य प्रसंस्करण का दायित्व मिला है। राजेश कुमार सिंह को पिछड़ा वर्ग कल्याण व दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। राजकमल यादव को विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
आईएएस ट्रांसफर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व और एक के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक बाबू लाल मीना, अपर मुख्य सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा रेशम विभाग को विभागाध्यक्ष, खाद्य प्रसंस्करण के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

विज्ञापन


राजेश कुमार सिंह, प्रमुख सचिव, होमगार्ड्स विभाग को प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण और निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांजन सुभाष शर्मा 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अपर आयुक्त, उद्योग एवं प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम कानपुर के पद पर तैनात राजकमल यादव को विशेष सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग भेजा गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें