फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: तीसरी काउंसिलिंग में सरकारी कॉलेजों की शामिल होंगी एमबीबीएस की 121 सीटें, निजी क्षेत्र की 132 सीटें

Tue, 30 Sep 2025 08:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

तीसरे चरण में उन सीटों को भी शामिल किया जाएगा, जो दूसरे चरण में रिक्त हुई है। इसी तरह नॉट रिपोर्टेड और रिजाइन (त्यागपत्र) से खाली हुई सीटें भी प्रदर्शित होंगी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस दाखिले के लिए दो चरण की काउंसिलिंग पूरी होने वाली है। तीसरे चरण की तैयारी शुरू हो गई है, जिसमें सरकारी क्षेत्र की 121 और निजी क्षेत्र की 132 सीटें शामिल होंगी। काउंसिलिंग छह अक्तूबर से शुरू होगी।

विज्ञापन


नेशनल मेडिकल कमीशन ने अमेठी स्थित राज्य स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के लिए 50 सीटों पर मंजूरी दे दी है। इन सीटों को भी काउंसिलिंग में शामिल कर लिया गया है। नौ तक आनलाइन पंजीयन होगा, 10 को मेरिट जारी होगी, 15 को सीट आवंटन और 16 से 24 के बीच आवंटन पत्र डाउनलोड करके प्रवेश लेना होगा।

ये भी पढ़ें -  प्रदेश में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, तीन अक्तूबर से बदले हुए समय पर खुलेंगे विद्यालय; जानिए नया समय
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हनुमानगढ़ी के प्रसाद में मिली मिलावट, दो नमूने फेल... बेसन के लड्डू और देसी घी नहीं था शुद्ध
विज्ञापन


दूसरे चरण में सीटें आवंटित कराने वाले छात्र यदि संबंधित कॉलेज की सीट छोड़ना चाहते हैं तो उनकी जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी और तीसरे चरण में नए सिरे से जमानत राशि जमा करनी होगी। तीसरे चरण में उन सीटों को भी शामिल किया जाएगा, जो दूसरे चरण में रिक्त हुई है। इसी तरह नॉट रिपोर्टेड और रिजाइन (त्यागपत्र) से खाली हुई सीटें भी प्रदर्शित होंगी। अभी तक अल्पसंख्यक कोटे की एमबीबीएस की 132 सीटें और बीडीएस की 28 सीटें बची हैं।

स्वतंत्रता सेनानी परिजन वाली 56 सीटें हुईं रिक्त
प्रदेश में स्वतंत्रा संग्राम सेनानी के फर्जी प्रमाण पत्र दाखिला लेने के मामले की जांच पूरी हो गई है। इसके तहत 72 अभ्यार्थियों ने प्रमाण पत्र के आधार पर दाखिला लिया था। जांच में प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने पर 68 के दाखिला पर रोक लगी थी। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 56 का दाखिला रद्द कर दिया गया। अन्य के प्रमाण पत्र जिलाधिकारियों द्वारा वैध बताने पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी करा दी गई है। रिक्त हुई 56 सीटों को दूसरे ही चरण की काउंसिलिंग में शामिल कर लिया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें