फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : प्रदेश के अस्पतालों में लगेंगी अत्याधुनिक मशीनें, दो माह में मशीनें स्थापित करने के दिए गए निर्देश

Thu, 20 Jul 2023 07:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को निःशुल्क दवाएं, जांच सहित अन्य सभी तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। सभी अस्पतालों में मशीनें दो माह के अंदर संचालित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में जल्द ही अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की जाएंगी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दो माह के अंदर इन सभी मशीनों को स्थापित करने का निर्देश दिया है। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें जांच के लिए निजी सेंटरों पर नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से 100 शैया अस्पताल (छिबरामऊ) कन्नौज, कैंट बोर्ड अस्पताल (लखनऊ), मैनपुरी, मऊ, संतकबीर नगर, शामली, अलीगढ़, अमरोहा., छिछोली (औरैया), बागपत, बलरामपुर, बांदा, चकिया (चंदौली), चित्रकूट, सिविल अस्पताल (फर्रुखाबाद), हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, कुशीनगर जिला अस्पताल में पोर्टेबिल अल्ट्रासाउंड मशीनें स्थापित की जाएंगी। इसी तरह सहारनपुर, अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, बागपत, बलरामपुर, बांदा, चित्रकूट, सिविल अस्पताल (फर्रुखाबाद), हाथरस, कन्नौज., कानपुर देहात, कासगंज, कुशीनगर, कैंट अस्पताल (लखनऊ), महोबा, मैनपुरी, मऊ, संतकबीर नगर और शामली के जिला अस्पतालों में पोर्टेबिल डिजीटल रेडियोग्राफी मशीनों को स्थापित किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को निःशुल्क दवाएं, जांच सहित अन्य सभी तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। सभी अस्पतालों में मशीनें दो माह के अंदर संचालित करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें