यह जानकारी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि जीएसटी के तहत मई 2023 में 5553.16 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि गत वर्ष मई में 4957.30 करोड़ रुपये मिले थे। इसी तरह के वैट के अंतर्गत मई 2023 में 2625.11 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई, जोकि पिछले वर्ष मई में 2702.30 करोड़ रुपये थी।
प्रदेश सरकार को चालू वित्त वर्ष के मई माह में 1211.56 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। वित्त वर्ष 2023-24 के मई माह में कुल 15351.19 करोड़ का राजस्व मिला, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में 14139.63 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। वैट के सिवाय शेष सभी मदों में पिछले साल के मुकाबले करों से ज्यादा आमदनी हुई है।
विज्ञापन
यह जानकारी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि जीएसटी के तहत मई 2023 में 5553.16 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि गत वर्ष मई में 4957.30 करोड़ रुपये मिले थे। इसी तरह के वैट के अंतर्गत मई 2023 में 2625.11 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई, जोकि पिछले वर्ष मई में 2702.30 करोड़ रुपये थी।
आबकारी के अंतर्गत मई 2023 में कुल 3633.06 करोड़ का राजस्व मिला था, जो मई 2022 में 3414 करोड़ रुपये था। स्टांप तथा निबंधन के तहत मई में 2350.18 करोड़ रुपये, परिवहन के तहत 850.64 करोड़, भू-तत्व तथा खनिकर्म के तहत 339.04 करोड़ रुपये का राजस्व मिला।
विज्ञापन
खन्ना ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में मई माह तक 40413.60 करोड़ रुपये कर राजस्व वसूली का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 29624.89 करोड़ रुपये मिले। वहीं, करेत्तर राजस्व में 3615.70 करोड़ रुपये के सापेक्ष 978.84 करोड़ रुपये मिले।