फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों का महंगाई भत्ता 16 फीसदी बढ़ा, मूल वेतन का 412 फीसदी मिलेगा

Thu, 22 Jun 2023 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आदेश के अनुसार महंगाई भत्ते का लाभ राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त व प्राविधिक शिक्षण संस्थानों, नगर निगम कर्मचारियों, यूजीसी वेतनमान में कार्यरत ऐसे कर्मचारियों, जिनका वेतन एक जनवरी 2006 से पुनरीक्षित नहीं हुआ है या पांचवा वेतनमान पा रहे हैं, को मिलेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य कर्मचारियों और सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 16 फीसदी बढ़ गया है। इसका लाभ उन कर्मचारियों को भी मिलेगा, जो पांचवां वेतनमान पा रहे हैं या जिनका वेतन एक जनवरी 2006 से पुनरीक्षित नहीं हुआ है। ऐसे सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को एक जनवरी से मूल वेतन का 412 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। इससे पहले मूल वेतन का 396 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा था। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


आदेश के अनुसार महंगाई भत्ते का लाभ राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त व प्राविधिक शिक्षण संस्थानों, नगर निगम कर्मचारियों, यूजीसी वेतनमान में कार्यरत ऐसे कर्मचारियों, जिनका वेतन एक जनवरी 2006 से पुनरीक्षित नहीं हुआ है या पांचवा वेतनमान पा रहे हैं, को मिलेगा। इसी तरह एक अन्य आदेश में अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के भी डीए में वृद्धि की गई है। इसका लाभ पांचवें वेतनमान में कार्यरत अधिकारियों को मिलेगा। उनका भत्ता भी 396 फीसदी से बढ़ाकर 412 फीसदी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें