क्रिसमस और नववर्ष पर अवैध शराब की तस्करी, बिक्री और निर्माण पर रोक के लिए 21 दिसंबर से 5 जनवरी 2023 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जाएगा। आबकारी आयुक्त सैंथिल पांडियन सी. ने बताया कि विशेष प्रवर्तन अभियान के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और आबकारी महकमे की टीमें गठित की जाएगी। इसमें जीएसटी और परिवहन विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा।
अभियान के दौरान अवैध शराब के निर्माण तथा बिक्री के अड्डों पर की छापेमारी की जाएगी। होटल एवं रेस्टोरेंट में होने वाली पार्टियों पर भी विशेष निगरानी की जाएगी। अवैध शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अवैध शराब ओवर रेटिंग पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी की कार्रवाई की जाएगी। अवैध मदिरा के उत्पादन स्रोतों को शत प्रतिशत नष्ट किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आम जनता भी अवैध शराब के निर्माण और तस्करी से जुड़ी सूचना प्रयागराज स्थित आबकारी मुख्यालय के कन्ट्रोल रूम पर टोल फ्री नंबर 14405 और व्हाट्सएप नंबर 9454466019 पर दे सकती है। उन्होंने बताया कि जोन स्तर पर संयुक्त आबकारी आयुक्त जोन और प्रभार स्तर पर उप आबकारी आयुक्त प्रभार अभियान का नेतृत्व करेंगे।