फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के लिए 12 से 19 सितंबर तक समाधान शिविर

Fri, 09 Sep 2022 09:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ऊर्जा मंत्री ने सूखे के मद्देनजर बकाये पर किसानों के निजी नलकूपों की बिजली न काटने तथा बिल वसूली के लिए परेशान न करने को कहा है। उन्होंने बिजली चोरी रोकने और ज्यादा लोड वाले क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश के सभी उपकेंद्रों पर 12 से 19 सितंबर तक समाधान सप्ताह का आयोजन होगा। इस दौरान रोजाना सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण कराया जाएगा। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने शुक्रवार को शक्ति भवन में अधिकारियों के साथ बैठक में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान के निर्देश दिए। कहा, समाधान सप्ताह के दौरान उपभोक्ताओं की बिलिंग, लोड बढ़ाने, कनेक्शन, मीटर लगाने, ट्रांसफार्मर की खराबी, जर्जर पोल व लाइन, ट्रांसफार्मर फीडर का लोड बढ़ाने तथा लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करें। उन्होंने मुख्यालय के साथ बिजली कंपनियों व जिला एवं वितरण मंडल स्तर के सभी अधिकारियों को फील्ड का दौरा करके शिविरों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

बिल वसूली के लिए किसानों को परेशान न करें
ऊर्जा मंत्री ने सूखे के मद्देनजर बकाये पर किसानों के निजी नलकूपों की बिजली न काटने तथा बिल वसूली के लिए परेशान न करने को कहा है। उन्होंने बिजली चोरी रोकने और ज्यादा लोड वाले क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। नोएडा और मेरठ की तरह सभी बिजली कंपनियों में मोबाइल यूनिट संचालित की जाए जिससे ट्रिपिंग से बंद आपूर्ति को जल्द बहाल किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें