फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त प्रदेश अभियान की शुरुआत आज से, किया जाएगा प्लॉग रन का आयोजन

Wed, 29 Jun 2022 01:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अभियान की शुरूआत 29 जून को लखनऊ से होगी। अभियान के शुभारंभ के मौके पर राजधानी के 1090 चौराहे के पास स्थित चटोरी गली, गोमती नगर और गोमती नदी के किनारे ‘प्लॉग रन’ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
file pic..... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश को सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथीन मुक्त बनाने के लिए आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए प्रदेश भर में अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की शुरूआत 29 जून को लखनऊ से होगी। अभियान के शुभारंभ के मौके पर राजधानी के 1090 चौराहे के पास स्थित चटोरी गली, गोमती नगर और गोमती नदी के किनारे ‘प्लॉग रन’ का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


इस अवसर पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरूण कुमार सक्सेना के मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे जबकि राज्यमंत्री केपी मलिक और मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

यह जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक के पूर्ण प्रतिबंध के लिए आम जन से प्लाग रन में प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे अभियान सिंगल यूज प्लास्टिक के इकट्ठा करने, रीसाइकिलिंग किए जाने और इसपर लगाए गए प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए 29 जून से 03 जुलाई तक प्रदेश भर में वृहद जन जागरूकता अभियान के तहत ‘रिडक्शन अवेयरनेस सर्कुलर (सॉल्यूशन) और (मॉस) इंगेजमेंट’ (रेस) आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान से आमजन से प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलीथीन का प्रयोग न करने की अपील की जायेगी तथा प्रतिबंधित पॉलीथीन रखने वाले दुकानदारों, ठेले व खोमचे वालों के खिलाफ  कार्रवाई भी की जायेगी।

प्रमुख सचिव ने बताया कि नगर निकायों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए संबंधित विभागों के साथ मिलकर काम करने और पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के आदेश को लागू कराने के निर्देश दिए गये हैं। उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ  चलने वाले अभियान को ‘रेस फॉर प्लास्टिक फ्री यूपी’ की थीम पर चलाया जायेगा।

वहीं, निदेशक स्थानीय निकाय नेहा शर्मा ने भी सभी नगर निकायों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग करके सिंगल यूज प्लास्टिक के पूर्ण प्रतिबंध के लिए जागरूकता अभियान को प्रभावी रूप से चलाने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें