फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शंकराचार्य बोले, गाय के मांस से आय करने वालों को सनातन समाज कभी माफ नहीं करेगा

Sun, 08 Mar 2026 05:16 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लालगंज (रायबरेली)

सार

शंकराचार्य ने कहा कि बटुकों की चोटी खींचने का कार्य कोई विधर्मी ही कर सकता है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रविवार को लालगंज पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने मीडिया और अनुयायियों को संबोधित किया। बृजेंद्र नगर के दुर्गा माता मंदिर परिसर में शंकराचार्य ने कहा कि जो व्यक्ति गौ माता को मानता है वह उस पर अत्याचार नहीं कर सकता। जो ऐसा करता है, वह किसी भी दशा में हिंदू नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि गाय के मांस से आय करने वालों को सनातन समाज कभी माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने प्रयागराज में बटुकों के साथ हुई मारपीट और उनकी चोटी खींचने की घटना पर भी प्रतिक्रिया दी। कहा कि बटुकों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले दोषियों के खिलाफ सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई विधर्मी करता तो समझ में आता, लेकिन जो खुद को हिंदू कहते हैं और हिंदुओं के वोट से सत्ता में आते हैं, उन्हीं के शासन में ऐसी घटनाएं होना चिंताजनक है।

शंकराचार्य ने कहा कि चोटी सनातन धर्म की ध्वजा के समान है। चोटी खींचना सनातन धर्म की ध्वजा पर प्रहार करने जैसा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि ऐसी घटनाओं पर कार्रवाई नहीं होती और पुलिस भी ऐसा करती है या उसका समर्थन होता है, तो वहां हिंदुओं की सरकार कैसे मानी जा सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गौ प्रतिष्ठा को लेकर धर्मयुद्ध का शंखनाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 11 मार्च को लखनऊ के मान्यवर कांशीराम जी सांस्कृतिक स्थल पर गौ माता को राज्य माता और राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर कार्यक्रम होगा। उन्होंने लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेसी नेता महेश प्रसाद शर्मा ने किया। इस मौके पर राघवेंद्र सिंह, सुमित यादव, राजेंद्र चौहान, नीरज सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें