सोनभद्र में प्लांट स्थापित करने का कार्य शुरू हो गया है। डालमिया ग्रुप भी करीब एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से दो सीमेंट प्लांट स्थापित करने जा रहा है। ग्रुप ने जमीन की तलाश शुरू की है। उधर, जेके ग्रुप प्रयागराज में 500 करोड़ से 2.50 एमटीपी क्षमता वाली अपनी तीसरी क्लिंकर ग्राइंडिंग यूनिट लगाने जा रहा है।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के तहत सात नई सीमेंट फैक्ट्रियां स्थापित होंगी। अदाणी ग्रुप ने सोनभद्र सहित चार जगह, डालमिया ग्रुप ने दो और जेके सीमेंट ग्रुप ने 1200 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एमओयू साइन किया है।
विज्ञापन
जीएसआई में अदाणी ग्रुप ने चार सीमेंट प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया है। इसमें से सोनभद्र में प्लांट स्थापित करने का कार्य शुरू हो गया है। डालमिया ग्रुप भी करीब एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से दो सीमेंट प्लांट स्थापित करने जा रहा है। ग्रुप ने जमीन की तलाश शुरू की है। उधर, जेके ग्रुप प्रयागराज में 500 करोड़ से 2.50 एमटीपी क्षमता वाली अपनी तीसरी क्लिंकर ग्राइंडिंग यूनिट लगाने जा रहा है।
जेके ग्रुप के संस्थापक एमडी यदुपति सिंघानिया के नाम पर एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल स्थापित करने के क्षेत्र में सहयोग करने के लिए आईआईटी कानपुर के साथ एमओयू साइन किया है। कंपनी ने सीएसआर फंड से 60 करोड़ रुपये देगी।