उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को सात आईएएस और 22 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। सुल्तानपुर के सीडीओ अंकुर कौशिक को सीईओ, उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण (यूपीआरआरडीए) बनाया गया है। देवरिया के सीडीओ प्रत्यूष पांडेय को विशेष सचिव समन्वय विभाग और अपर परियोजना समन्वयक यूपी डास्प की जिम्मेदारी दी गई है।