फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विपक्ष पर बरसे पूर्व मंत्री अशोक कटारिया, बोले- आरएसएस पर टिप्पणी करते इनको शर्म नहीं आती

Tue, 23 Dec 2025 11:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी विधान परिषद में भाजपा के एमएलसी और पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरएसएस के स्वयंसेवक अपने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने के लिए निकले हैं। विपक्ष के लोगों को आरएसएस पर टिप्पणी करने में शर्म भी नहीं आती।
विज्ञापन
भाजपा के एमएलसी और पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधान परिषद में भाजपा के एमएलसी और पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान कहा कहा कि ये हमारे विरोधी आरएसएस पर टिप्पणी करते हैं। इससे इनको बड़ी प्रसन्नता मिलती है । इन्हें यह नहीं पता कि आरएसएस ने तो अपने जन्म से ही अपनी प्रार्थना तय की थी कि हे मातृभूमि तुझे नमन। मातृभूमि हमने तेरे काम के लिए अपनी कमर कस ली है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरएसएस के स्वयंसेवक अपने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने के लिए निकले हैं । वे अपने प्राणों का उत्सर्ग करने के लिए निकले हैं।

ये भी पढ़ें - यूपी विधानसभा: सपा ने कहा कफ सिरप के आरोपी खेल रहे हैं फोटो का खेल, डिप्टी सीएम बोले हम उल्टा लटका देंगे

ये भी पढ़ें -  यूपी में सात आईएएस अफसरों के तबादले, अंकुर कौशिक बने यूपीआरआरडीए के सीईओ
विज्ञापन


अपने मां-बाप, भाई-बहन को छोड़कर अपनी भारत माता के लिए जीने निकले हैं। आरएसएस पर टिप्पणी करते समय विपक्ष के लोगों को शर्म नहीं आती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें