फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : दीपावली और छठ पूजा पर अतिरिक्त बसों के संचालन से रोडवेज को 236 करोड़ की आय हुई

Fri, 24 Nov 2023 11:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने बताया कि 10 से 20 नवंबर तक प्रदेश के कुछ खास क्षेत्रों से अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया था। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद क्षेत्र में सबसे अधिक 9.77 करोड़ रुपये और झांसी क्षेत्र में सबसे कम 94.93 लाख रूपये की आय हुई।
विज्ञापन
रोडवेज एसी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर संचालित की गई अतिरिक्त बसों से 236.02 करोड़़ रुपये की आय हुई है। गत वर्ष दीपावली और छठ पूजा पर अतिरिक्त बसों के संचालन से 167.61 करोड़ रुपये की आय हुई थी। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 68.41 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय हुई है।

विज्ञापन


परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने बताया कि 10 से 20 नवंबर तक प्रदेश के कुछ खास क्षेत्रों से अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया था। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद क्षेत्र में सबसे अधिक 9.77 करोड़ रुपये और झांसी क्षेत्र में सबसे कम 94.93 लाख रूपये की आय हुई। वहीं लखनऊ क्षेत्र से कुल आय 4.02 करोड़ रुपये की हुई है। 11 दिन में करीब 16.87 लाख यात्रियों ने यात्रा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें