राजधानी में आयुष डॉक्टरों की भर्ती फिर फंस गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इंटरव्यू के लिए फाइल डीएम को भेजी थी। मगर, डीएम ने यह कहकर फाइल वापस कर दी कि इसके लिए पहले मिशन निदेशक से निर्देश लिया जाए। विभाग के लिए यह भर्ती प्रक्रिया पूरी करना चुनौती भरा है। चार महीने से भर्ती लटकी हुई है।