फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : मानसून में 35 करोड़ पौधरोपण के लिए तैयारियां पूरी, सरकारी तंत्र हरकत में

Mon, 13 Jun 2022 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मंडलवार लक्ष्य आवंटित कर दिए गए हैं और उसी के अनुसार काम चल रहा है। वन मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना और अपर मुख्य सचिव, वन मनोज सिंह खुद साप्ताहिक समीक्षा कर रहे हैं, ताकि ऐन मौके पर किसी भी जिले या मंडल में कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन
पौधारोपण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मानसून सीजन में 35 करोड़ पौधे रोपने के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंडलवार लक्ष्य आवंटित कर दिए गए हैं और उसी के अनुसार काम चल रहा है। वन मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना और अपर मुख्य सचिव, वन मनोज सिंह खुद साप्ताहिक समीक्षा कर रहे हैं, ताकि ऐन मौके पर किसी भी जिले या मंडल में कोई दिक्कत न आए। अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह ने बताया कि हम आसानी से पौधरोपण के लक्ष्य को पार कर लेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने वर्षा ऋतु में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य दिया है। इसमें से 12.60 करोड़ पौधे वन विभाग को रोपने हैं। वहीं, 22.40 करोड़ पौधे अन्य विभागों को लगाने हैं। इसके तहत शासन से वन मुख्यालय के अलावा सभी जिलाधिकारियों व मंडलायुक्तों को जरूरी निर्देश भेज दिए गए हैं।

यह भी बता दिया गया है कि किस जिले में वन विभाग और अन्य विभागों को कितने पौधे लगाने हैं। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने उन जिलों पर खास ध्यान देने के लिए कहा है, जहां फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में वृक्ष आवरण घटा है। इसके तहत वाराणसी, चंदौली और मिर्जापुर में खास मॉनीटरिंग करने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में भी वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। शासनस्तर से निगरानी भी होगी। बरेली जिले में बरेली-बदायूं रोड पर पौधरोपण बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह से रामगंगा नदी के किनारे दोनों ओर भी बड़े पैमाने पर पौधरोपण होगा। इसमें रामगंगा नदी के किनारे की प्रमुख अखा-गैनी रोड भी शामिल है। वर्तमान में इस रोड के किनारे पौधरोपण न के बराबर है।
विज्ञापन


किस मंडल में कितने पौधे रोपे जाने हैं-
मेरठ : 13308616
सहारनपुर :9508420
आगरा : 18455932
अलीगढ़ : 13515848
मुरादाबाद : 19011560
बरेली : 20710940
प्रयागराज : 19397934
वाराणसी : 18076428
मिर्जापुर : 19647620
गोरखपुर : 16193856
बस्ती : 10951072
आजमगढ़ : 13582558
लखनऊ : 40190546
अयोध्या : 25169014
देवीपाटन : 22910838
कानपुर : 26308866
झांसी : 19558068
चित्रकूट : 23501884
कुल- 35,00,00,000

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें