फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : विधान परिषद की रिक्त हुई दो सीटों के लिए नामांकन आज से, 11 अगस्त को होगा चुनाव

Mon, 25 Jul 2022 12:35 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विधान परिषद के दो सदस्य अहमद हसन जिनका कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक था, 20 फरवरी 2022 को निधन हो जाने और ठाकुर जयवीर सिंह जिनका कार्यकाल 5 मई 2024 तक था, 24 मार्च 2022 को त्यागपत्र दे दिए जाने के कारण यह सीटें रिक्त हो गई थीं।
विज्ञापन
यूपी विधान परिषद (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधान परिषद की रिक्त हुई दो सीटों के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी होगी और नामांकन शुरू हो जाएगा। जरूरत हुआ तो 11 अगस्त को चुनाव कराए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विधान परिषद के दो सदस्य अहमद हसन जिनका कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक था, 20 फरवरी 2022 को निधन हो जाने और ठाकुर जयवीर सिंह जिनका कार्यकाल 5 मई 2024 तक था, 24 मार्च 2022 को त्यागपत्र दे दिए जाने के कारण यह सीटें रिक्त हो गई थीं। इन सीटों पर उप चुनाव की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक अगस्त को नामांकन की अंतिम तिथि होगी। दो अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी। चार अगस्त तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 11 अगस्त को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान के ठीक बाद मतों की गणना होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें