मुख्य सचिव ने बताया कि काफी गोवंश को तो गोशालाओं में पहुंचाया जा चुका है या किसानों आदि को देकर संरक्षित किया जा चुका है। बाकी जो भी शेष बचे हैं उन सभी के लिए 31 मार्च का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए शासनादेश जारी कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में 31 मार्च तक सभी छुट्टा पशुओं का संरक्षण करने के लिए कहा गया है। इस बाबत मुख्य सचिव ने दुर्गा शंकर मिश्र ने सभी जिलों में नोडल अधिकारी तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने बताया कि काफी गोवंश को तो गोशालाओं में पहुंचाया जा चुका है या किसानों आदि को देकर संरक्षित किया जा चुका है। बाकी जो भी शेष बचे हैं उन सभी के लिए 31 मार्च का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए शासनादेश जारी कर दिया गया है। ये सभी अधिकारी अपने जिलों में जाकर 16 18 जनवरी, 2023 तक प्रवास करेंगे और समीक्षा करेंगे। भ्रमण की पूरी सूचना पशुधन विभाग को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होगा।