फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी में मार्च तक एक करोड़ परिवारों को नल से जल मिलेगा

Fri, 13 Jan 2023 05:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों से संवाद किया और हर घर नल योजना की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने कहा है कि हर घर नल योजना के तहत 26 जनवरी तक प्रदेश के 75 लाख परिवारों को नल से जल उपलब्ध करा दिया जाएगा। आगामी मार्च तक एक करोड़ परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि जिन जिलों में हर घर नल योजना का काम धीमी गति से चल रहा है, वहां मिशन के रूप में तेजी से काम होना चाहिए। उन्होंने मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को इसकी नियमित समीक्षा करने के लिए भी कहा।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों से संवाद कर कृषि, पशुधन, राजस्व, श्रम, नेडा, नमामि गंगे, नगर विकास विभागों के कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी जिलों में वृहद गौ संरक्षण केंद्र का निर्माण कराकर 31 मार्च तक उनका संचालन शुरू कराया जाए। गोशालाओं के निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने और चारे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

यूपीनेडा के कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट, विकास भवन व नगर निगम के दफ्तरों पर रूफ टॉप सोलर प्लांट लगवाएं। स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन सर्वे 31 जनवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए। बहराइच के डीएम ने मनरेगा में रोजगार सृजन और गाजियाबाद के सीडीओ ने पेशेंट रेफरल ट्रैकिंग मैनेजमेंट सिस्टम का प्रस्तुतीकरण दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें