फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : प्रतिमा विसर्जन व रावण दहन के दौरान यूपी में 13 लोगों की मौत, एडीजी प्रशांत कुमार ने दी जानकारी

Fri, 07 Oct 2022 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान आगरा में तीन, गोरखपुर व बाराबंकी में दो-दो, जौनपुर, प्रयागराज और ललितपुर में एक-एक व्यक्तियों के डूबने की खबर है।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश भर में इस वर्ष दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और रावण दहन के दौरान 13 लोगों की जान चली गई। इसमें 10 लोगों की मौत विसर्जन के दौरान डूबने से और तीन लोगों की मौत रावण दहन व रामलीला के मंचन के दौरान करंट लगे से हुई।

विज्ञापन

    

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रदेश भर में 38,600 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं, जिसमें से 35,960 प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है। शेष्ज्ञ 2,644 दुर्गा प्रतिमाओं का विभिन्न तिथियों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान आगरा में तीन, गोरखपुर व बाराबंकी में दो-दो, जौनपुर, प्रयागराज और ललितपुर में एक-एक व्यक्तियों के डूबने की खबर है।

 

इसके अलावा प्रदेश भर में इस बार 1919 रावण पुतला दहन के लिए रखे गए थे। जिसमें से 1859 पुतलों का दहन हो चुका है। बाकी बचे 60 पुतलों का दहन अलग अलग तिथियों में किया जाएगा। प्रशांत कुमार ने बताया कि इस साल रामलीला मंचन व पुतला दहन के दौरान बाराबंकी में दो और बस्ती में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
    

प्रशांत कुमार ने बताया कि इन त्यौहारों पर पुलिस की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस प्रबंध व चौकसी की लगातार मानीटरिंग की जा रही है ताकि शासन के दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन कराया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें