फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Cabinet Meeting: महाकुंभ से पांच बड़े एलान, एक्सप्रेसवे और कई ब्रिजों की सौगात; विकास को मिलेगी रफ्तार

Wed, 22 Jan 2025 06:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

CM Yogi Cabinet Meeting: महाकुंभ में कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम योगी ने पांच बड़े एलान किए। उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को जोड़ने की बात कही। कई ब्रिजों की सौगात दी। आगे पढ़ें और जानें पूरी जानकारी...
विज्ञापन
महाकुंभ से संबोधित करते हुए सीएम योगी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के प्रयागराज में बुधवार को महाकुंभ में योगी सरकार की कैबिनट बैठक हुई। इस दौरान सीएम ने मंत्रिमंडल के साथ संगम में डुबकी लगाई। इसके बाद संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी साझा की।    

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज, वाराणसी और आगरा हमारे तीन महत्पूर्ण नगर निगम हैं। यहां के लिए बांड जारी करने जा रहे हैं। सरकार चित्रकूट और प्रयागराज को लेकर डेवलप करेगी। इसके लिए गंगा एक्सप्रेसवे को एक्सटेंशन देंगे। इससे पर्यटन और आर्थिक दृष्टि से मजबूती मिलेगी। 

बनेगा फोरलेन ब्रिज

इसके साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे को बुंदेलखंड से जोड़ेंगे। इससे प्रयागराज और चित्रकूट क्षेत्र में विकास को रफ्तार मिलेगी। इसके आलावा प्रयागराज से मिर्जापुर, वाराणसी और जौनपुर को जोड़ने के लिए सरकार झूंसी की तरफ एक फोरलेन ब्रिज बनाएगी। 

यमुना में भी बनेगा ब्रिज

साथ ही सिग्नेचर ब्रिज के समानानंतर एक और ब्रिज बनाया जाएगा। सीएम ने कहा कि इन सभी इन्फ्रास्ट्रक्चर का लाभ सभी को मिलेगा। साथ ही इससे प्रयागराज क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलेगी।  

प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे

सीएम ने कहा कि केजीएमयू केंद्र को मेडिकल कॉलेज के रूप में स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। तीन जिलों हाथरस, कासगंज और बागपत में तीन नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। 62 आईटीआई, 5 नवाचार, अविष्कार और प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।  
विज्ञापन

नए प्रोत्साहनों की घोषणा

सीएम योगी ने कहा विशेष कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि पूरी कैबिनेट पहली बार महाकुंभ में मौजूद है। राज्य के विकास से जुड़ी नीतियों पर चर्चा हुई। प्रयागराज से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश एयरोस्पेस और रक्षा तथा रोजगार नीति को पांच साल पूरे हो गए हैं। इसे नवीनीकृत किया जाएगा। अधिक निवेश आकर्षित करने के लिए नए प्रोत्साहनों की घोषणा की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें