फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News :  स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक सहित चार निलंबित, तबादले में शुचिता का नहीं किया पालन

Wed, 27 Jul 2022 01:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

इन तीनों पर निजी अनुरोध पर होने वाले तबादले में नीति और शुचिता का पालन नहीं करने का आरोप है। यह कार्रवाई फार्मेसिस्ट, लैब टेक्नीशियन सहित विभिन्न संवर्ग के मामले में की गई है।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग में तबादले में हुई गड़बड़ी मामले में एक संयुक्त निदेशक, दो अपर निदेशक एवं एक प्रशासनिक अधिकारी को सोमवार को निलंबित कर दिया गया है। सभी पर निजी अनुरोध पर होने वाले तबादले में नीति और शुचिता का पालन नहीं करने का आरोप है। यह कार्रवाई फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन सहित विभिन्न संवर्ग के मामले में की गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के सचिव रविंद्र ने जारी आदेश के अनुसार संयुक्त निदेशक (पैरामेडिकल) डॉ. अरविंद कुमार वर्मा, अपर निदेशक (पैरामेडिकल) डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, अपर निदेशक (स्वास्थ्य एवं प्रशासन) डॉ. अशोक कुमार पांडेय को निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में ये सभी महानिदेशालय से संबद्ध रहेंगे। इसी तरह प्रशासनिक अधिकारी मो. इस्माइल को भी अनियमितता के आरोप में निलंबित किया गया है। गौरतलब है कि तबादले को लेकर आरोप को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्य सचिव डीएस मिश्रा की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है। इसमें अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी एवं अपर मुख्य सचिव चीनी व गन्ना विकास संजय आर भूसरेड्डी भी हैं। कमेटी अलग-अलग मामले की पड़ताल कर रही है। इसी के आधार पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें