फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आबकारी विभाग का निवेशक सम्मेलन आज, 5000 करोड़ के एमओयू का लक्ष्य

Tue, 08 Jul 2025 10:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

निवेशक सम्मेलन में देश भर के 100 से ज्यादा उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन में जिन उद्योगपतियों को निवेश को जमीन पर उतारने में दिक्कत हो रही है उनकी दुश्वारियां दूर की जाएंगी।
विज्ञापन
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में डिस्टलरी, ब्रेवरीज और वाइनरी की स्थापना के लिए आबकारी विभाग बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में निवेशक सम्मेलन आयोजित करेगा। इसका शुभारंभ आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल करेंगे। सम्मेलन में करीब 5000 करोड़ रुपये के एमओयू करने का लक्ष्य तय किया गया है। वहीं, जिन उद्यमियों ने प्रदेश सरकार की ओर से हुए वैश्विक सम्मेलन में एमओयू किया था, लेकिन उनके प्रोजेक्ट धरातल पर नहीं उतरे हैं उनकी दुश्वारी भी दूर की जाएगी।

विज्ञापन


आबकारी मंत्री ने बताया कि निवेशक सम्मेलन में देश भर के करीब 100 उद्योगपति हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में आबकारी क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी। इस दौरान निवेशकों को प्रदेश सरकार दी जा रही सहूलियतों की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में इन्वेस्ट यूपी के जरिये प्रदेश में अल्कोहल आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए 142 प्रस्ताव मिले थे। इसके सापेक्ष 135 एमओयू हुए थे। इनमें से 46 प्रोजेक्ट धरातल पर उतर चुके हैं जिनसे करीब 11 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ और 7500 से अधिक रोजगार भी सृजित हुए हैं।

ये भी पढ़ें - यूपी: छांगुर बाबा के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया केस, विदेशी फंडिंग की करेगी जांच; एक दर्जन खाते रडार पर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिजलीकर्मियों को अल्टीमेटम, आंदोलन के दौरान बिजली व्यवस्था बाधित हुई तो होंगे बर्खास्त; कल सांकेतिक हड़ताल


उन्होंने बताया कि जिन निवेशकों के प्रोजेक्ट अभी शुरू नहीं हुए हैं उनसे इसमें आने वाली दिक्कतों के बारे में जानकर निस्तारण भी कराया जाएगा। कहा, बीते 8 वर्ष में आबकारी विभाग का राजस्व 15 फीसदी सालाना की दर से बढ़ रहा है। देश में यूपी सर्वाधिक आबकारी राजस्व जुटा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें