फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : 53 बीईओ के खिलाफ जांच के आदेश, 33 जांच टीमें बनी, एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब

Fri, 24 Mar 2023 10:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रदेश के दो दर्जन से अधिक बीईओ के खिलाफ शिकायतें मिली थीं। विभागीय जांच कराकर 25 बीईओ व छह लिपिकों के खिलाफ जांच के लिए भ्रष्टाचार निवारण संगठन को पत्र भेजा गया था। यहीं से विभाग व बीईओ के बीच रार छिड़ गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानिदेशालय बेसिक शिक्षा व खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के बीच सीधी लड़ाई छिड़ती नजर आ रही है। विभाग की ओर से प्रदेश भर के 53 बीईओ के विभागीय कामों व शिकायतों आदि की जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए डायट प्राचार्याें व अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में 33 टीमें गठित की गई हैं। इनसे एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट संस्तुति के साथ मांगी गई है।

विज्ञापन


विभाग में इस समय निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति, विद्यालयों में मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं से जुड़े काम हो रहे हैं। बीईओ की ओर से इन कामों को समयबद्ध व शुचितापूर्ण तरीके से पूरा कराए जाने का दायित्व है। समग्र शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों व कामों के सघन जांच व स्थलीय जांच की जरूरत है। इसे देखते हुए 53 विकासखंडों व बीईओ के कार्यालयों के स्थलीय निरीक्षण के लिए टीमें गठित की गई हैं।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन को पत्र लिखने पर रार
प्रदेश के दो दर्जन से अधिक बीईओ के खिलाफ शिकायतें मिली थीं। विभागीय जांच कराकर 25 बीईओ व छह लिपिकों के खिलाफ जांच के लिए भ्रष्टाचार निवारण संगठन को पत्र भेजा गया था। यहीं से विभाग व बीईओ के बीच रार छिड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें