फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी, अखिलेश और मायावती ने दी रमजान की बधाई

Fri, 24 Mar 2023 10:32 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रमजान के पवित्र दिनों में रोजा, मानवता की सेवा, ईश्वर की बंदगी जैसे नेक कार्यों से धैर्य, आत्मानुशासन, सहनशीलता, सादगी आदि मूल्यों को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन
रमजान 2023
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अखिलेश और मायावती ने पवित्र रमजान माह के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

 

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि रमजान का महीना पूरी मानवता के लिए एक सीख है कि कैसे अपनी जरूरतों को त्यागकर दूसरों की मदद की जाए। वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रमजान के पवित्र दिनों में रोजा, मानवता की सेवा, ईश्वर की बंदगी जैसे नेक कार्यों से धैर्य, आत्मानुशासन, सहनशीलता, सादगी आदि मूल्यों को बढ़ावा मिलता है। इससे परस्पर प्रेम और भाईचारे की भावना बलवती होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें