फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : डेंगू को लेकर शासन ने कसा शिकंजा, निजी पैथोलॉजी को हर दिन देनी होगी डेंगू मरीजों की रिपोर्ट

Fri, 18 Nov 2022 11:58 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सभी जिलों में निजी पैथोलॉजी में जांच की दर संबंधित जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी तय करेंगे। मूल्य तय करते समय जांच में प्रयोग होने वाली किट को संबंधित जिले में आने में लगने वाले भाड़े का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
lucknow News : डेंगू। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी सरकार ने डेंगू की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाए हैं। अब कोविड की तर्ज पर हर दिन डेंगू मरीजों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। निजी पैथोलॉजी को हर दिन डेंगू जांच रिपोर्ट की जानकारी देना अनिवार्य कर दिया गया है। एलाइजा और रैपिड जांच की अलग-अलग रिपोर्ट बनेगी। यह रिपोर्ट हर दिन शाम को स्वास्थ्य विभाग को भेजनी होगी। उधर, निजी पैथोलॉजी में जांच के नाम पर वसूली करने वालों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है। निदेशक (संचारी) डॉ. एके सिंह ने बताया कि जिलेवार जांच की दर तय करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश भर अब तक 13,774 डेंगू मरीज मिल चुके हैं। सरकारी अस्पतालों में डेंगू की निशुल्क जांच की जा रही है और हर दिन इसकी रिपोर्ट महानिदेशालय को भेजा जाती है। अब निजी पैथोलॉजी को भी हर दिन के जांच की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत पैथोलॉजी में आने वाले मरीजों, एलाइजा जांच व कार्ड टेस्ट में पॉजीटिव मिले मरीजों की संख्या का अलग-अलग विवरण देना होगा। एलाइजा जांच में पॉजीटिव मिलने वालों को तत्काल डेंगू मरीज मान लिया जाएगा। जबकि कार्ड टेस्ट वालों को संदिग्ध माना जाएगा। अगर इन मरीजों की दोबारा एलाइजा जांच होती है तो उनकी गिनती अलग से की जाएगी। 

डीएम और सीएमओ तय करेंगे डेंगू की जांच की दर
सभी जिलों में निजी पैथोलॉजी में जांच की दर संबंधित जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी तय करेंगे। मूल्य तय करते समय जांच में प्रयोग होने वाली किट को संबंधित जिले में आने में लगने वाले भाड़े का मूल्यांकन किया जाएगा। इसे ऐसे समझें, लखनऊ में डेंगू की एलाइजा जांच की दर 1200 रुपये और कार्ड के जरिए जांच की दर 800 रुपये तय की गई है। कोई व्यक्ति घर से सैंपल देना चाहता है तो पैथोलॉजी लैब को कलेक्शन चार्ज अलग से देना होगा। यह मरीज के घर और लैब के बीच की दूरी के हिसाब से तय होगा। इसकी न्यूनतम दर 50 रुपये रखी गई है। सभी पैथोलॉजी लैब को निर्देश दिया गया है कि वे सेंटर के बाहर जांच रिपोर्ट की दर लिखकर रखेंगे। ताकि मरीज देखने के बाद ही जांच कराएं और किसी तरह का विवाद न हो।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम को किया सक्रिय, कर सकेंगे शिकायत
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय में राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 18001805145 और 104 नंबर पर कॉल करके कोई भी व्यक्ति सरकारी अस्पतालों में उपचार की सुविधाओं, निजी पैथोलाजी सेंटर व निजी अस्पतालों की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

डेंगू को लेकर घबराने की जरूरत नहीं 
डेंगू को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। डेडिकेटेड डेंगू अस्पताल तैयार हो रहे हैं। दवा की पूरी व्यवस्था हैं। इलाज के लिए डॉक्टरों व अन्य चिकित्साकर्मियों की टीम भी तैयार है। डेंगू सहित अन्य बीमारियों की जांच का दायरा बढ़ाया गया है। निजी पैथोलॉजी में कितने मरीज आ रहे हैं, इसका भी ब्योरा स्वास्थ्य विभाग के पास रहेगा। -जी पार्थ सारथी सेन शर्मा, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा
विज्ञापन


सर्वाधिक डेंगू मरीज वाले 10 जिले 
लखनऊ    2,097
प्रयागराज    1,732
गाजियाबाद    753
अयोध्या    725
कानपुर नगर    615
बदायूं    449
जौनपुर    394
वाराणसी    385
मुरादाबाद    372
बाराबंकी    321

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें