फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : उप मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश को जल्द मिलेगा 20 अस्पतालों का तोहफा, 50 से 300 बेड के होंगे अस्पताल

Mon, 26 Jun 2023 09:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उन्होंने बताया कि अस्पतालों में इलाज की सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी रणनीति के तहत अस्पतालों की संख्या भी बढाई जा रही है। नए बनने वाले अस्पतालों में 50 बेड के आठ अस्पताल बनेंगे, जिससे 400 बेड बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि प्रदेश में जल्द ही 20 नए अस्पताल खोले जाएंगे। ये अस्पताल 50 से 300 बेड के होंगे। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अस्पतालों में इलाज की सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी रणनीति के तहत अस्पतालों की संख्या भी बढाई जा रही है। नए बनने वाले अस्पतालों में 50 बेड के आठ अस्पताल बनेंगे, जिससे 400 बेड बढ़ जाएंगे। इसी तरह 100 बेड की क्षमता वाले आठ बेड और 200 बेड की क्षमता का एक अस्पताल और 300 बेड की क्षमता के तीन अस्पताल बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन


इस तरह 20 नए अस्पतालों के बनने से 2300 बेड बढ़ जाएंगे। इन अस्पतालों में आईसीयू के साथ ही पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप के तहत डायलिसिस यूनिट भी स्थापित की जाएगी। इन अस्पतालों में जांच से जुड़ी सभी सुविधाएं होंगी। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इन अस्पतालों के खुलने से विभिन्न इलाके के गंभीर मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। अस्पतालों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जमीन की उपलब्धता और मरीजों की संख्या के आधार पर जल्द ही इनके खुलने वाले स्थान का भी चयन कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें