फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, महाकुंभ तक संवेदनशीलता ज्यादा, सभी जिले रहें अलर्ट

Sun, 12 Jan 2025 09:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्य सचिव ने त्योहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था तथा साफ-सफाई की समीक्षा की। उन्होंने पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति पर सुरक्षा व साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्य सचिव व डीजीपी ने की समीक्षा बैठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने महाकुंभ संपन्न होने तक संवेदनशीलता अधिक होने की वजह से सभी जिलों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव डीजीपी प्रशांत कुमार के साथ रविवार को आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था तथा साफ-सफाई के बारे में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्तों, डीएम एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा व 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दृष्टिगत विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए आते हैं, लिहाजा सुरक्षा व साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। यातायात एवं भीड़ नियंत्रण, सुव्यवस्थित पार्किंग, पीए सिस्टम आदि की समुचित व्यवस्था हो। पर्याप्त संख्या में चेजिंग रूम व अस्थाई शौचालय बनाएं। घाटों की बैरिकेडिंग और खतरनाक स्थानों पर मार्किंग कराएं। मेडिकल टीम तैनात रहे, अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा जाए। घाटों पर जल पुलिस और गोताखोर तैनात करें। इसी तरह 29 जनवरी को मौनी अमावस्या, 3 फरवरी को बसंत पंचमी, 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा व 26 फरवरी को शिवरात्रि के अवसर पर भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। बैठक में प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, सचिव गृह डॉ. संजीव गुप्ता, एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

5 मिनट से कम रहे 112 का रिस्पांस टाइम
उन्होंने कहा कि महाकुंभ में बड़ी संख्या में देश-विदेश से करोड़ों लोग प्रयागराज आएंगे। सभी की नजरें यूपी पर रहेंगी। सभी जिलों खासकर प्रयागराज के निकटवर्ती जिलों को अलर्ट पर रहने की जरूरत है। हाईवे पर क्रेन की व्यवस्था रखी जाए। कंट्रोल रूम क्रियाशील रहें, जिसमें संवेदनशील व जवाबदेह अधिकारी तैनात करें। प्रमुख मार्गों पर डार्क एरिया न रहें। वहीं डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति के साथ हजरत अली का जन्मदिन भी है।
विज्ञापन


त्योहार आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होना चाहिए। प्रयागराज के पहुंच मार्गों पर वाहनों का आवागमन निर्बाध हो। अप्रिय स्थिति में 112 का रिस्पांस टाइम 5 मिनट से कम रहे। फ्लैश लाइट व हूटर के साथ पेट्रोलिंग की जाये। हाईवे पर किसी तरह का क्राइम नहीं हो। पुलिसकर्मियों का व्यवहार विनम्र रहे। वाहन खराब होने अथवा एक्सीडेंट होने पर तत्काल रोड को क्लीयर कराया जाए, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें