फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुख्यमंत्री योगी बोले- अंसल ग्रुप के दोषियों को पाताल से भी खोजकर लाएंगे, सपा ने पूरी की अवैध मांगें

Wed, 05 Mar 2025 08:11 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अंसल सपा का ही नमूना है। सपा के समय ही अंसल की अवैध मांगों को पूरा किया गया था।
विज्ञापन
yogi adityanath - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान अंसल ग्रुप को लेकर समाजवादी पार्टी निशाना साधते हुए कहा कि यह आपकी सरकार का ही नमूना है। आप अंसल ग्रुप की अवैध मांगों को पूरा करते रहे। अंसल ने एक भी निवेशक के साथ धोखा किया, तो उसकी सारी संपत्ति जब्त कर लेंगे। दोषियों को पाताल से भी खोजकर लाएंगे और सजा दिलाएंगे। सीएम ने कहा कि अंसल ग्रुप सपा की ही उपज थी। उसकी अवैध मांगों को पूरा करने के सारे काम सपा सरकार में हुए थे। सपा सरकार ने अंसल की सीमा को बढ़ाया था। हमारी सरकार ने अंसल की सीमा को घटाया। अब हमारी सरकार ने अंसल पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उस पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया गया है। हमारी सरकार सबको यह गारंटी देगी कि प्रत्येक निवेशक को उनका पैसा वापस मिल जाए।

विज्ञापन


जेपी के नाम पर होटल नहीं बना सकते
वहीं दूसरी ओर जेपी इंटरनेशन कंवेंशन सेंटर पर योगी ने कहा कि बिना किसी औपचारिकता के सरकारी पैसे को लूट की छूट नहीं दी जानी चाहिए। जेपी के नाम पर होटल नहीं, कन्वेंशन सेंटर बनना चाहिए। लोककल्याण के कार्य होने चाहिए। स्वयं की फिजूलखर्ची के लिए जेपी के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं। वे महापुरुष थे, उन्होंने लोकतंत्र को बचाया था। आप जेपी के नाम का दुरुपयोग करके जनता के आंखों में धूल नहीं झोंक सकते।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें