उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने साधारण सेवा की 775 बसों की चेसिस खरीदी है। इन बसों की बॉडी बनाने के लिए हुए टेंडर में रोड़ा आ गया है। इससे टेंडर की फाइनेंशियल विड नहीं खुल सकी है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि निगम ने जिन 775 बसों की चेसिस खरीदी, वह यूरो-6 डीजल चालित हैं। कमेटी ने चेसिस खरीदने व बॉडी बनाने के टेंडर साथ-साथ निकाले थे। बॉडी बनाने के लिए चार कंपनियों ने टेंडर डाले थे। टेंडर खुलने पर एक कंपनी टर्नओवर की शर्त पर प्रतिस्पर्धा से बाहर हो गई। वहीं एक कंपनी ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उसका आरोप है कि मनचाही कंपनी को टेंडर देने के लिए सेवा-शर्तों में बदलाव किया गया है।
100 सीएनजी बस का टेंडर दोबारा निकलेगा
परिवहन निगम ने 100 सीएनजी बसों को खरीदने के लिए जो टेंडर निकाला था, वह कारगर साबित नहीं हुआ। इसके लिए दोबारा टेंडर निकाला जाएगा। सूत्रों ने बताया कि चेसिस खरीदने के लिए जो टेंडर निकाला गया था, उसमें सिर्फ एक कंपनी ने ही टेंडर डाला था। इस कारण चयन की प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है।