फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : अपने जीवन को खतरे में डालने से बचें युवा, एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने युवा वर्ग को चेताया

Tue, 24 Jan 2023 10:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उन्होंने कहा कि हाल ही में लखनऊ के एक मुख्य चौराहे का वीडियो सामने आया था जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यूपी पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने भी इस संबंध में एक क्रिएटिव ट्वीट कर युवा वर्ग को आगाह किया है।
विज्ञापन
प्रशांत कुमार, एडीजी कानून व्यवस्था - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर रील बनाकर अपलोड करने का बढ़ता शौक युवाओं के जीवन को खतरे में डाल रहा है। एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने हाल ही में राजधानी में ऐसे ही दो मामलों का संज्ञान लेकर युवा वर्ग से अपील की है कि वे रील बनाने के लिए अपने जीवन को खतरे में न डालें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाल ही में लखनऊ के एक मुख्य चौराहे का वीडियो सामने आया था जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यूपी पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने भी इस संबंध में एक क्रिएटिव ट्वीट कर युवा वर्ग को आगाह किया है। पुलिस द्वारा समय-समय पर लोगों को इस संबंध में जागरूक करने का अभियान भी चलाया जाता है। युवा वर्ग को भी इसका ध्यान रखना चाहिए कि उनके वीडियो आदि से सामाजिक मान्यताएं प्रभावित न हों। साथ ही स्टंट करने के चक्कर में उनके जीवन को कोई खतरा न हो। यदि किसी वीडियो में अपराध कारित होता पाया गया तो पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें