फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : भ्रष्टाचार में एएसपी संजय यादव निलंबित, अफीम की अवैध खेती करने वालों से धन उगाही का आरोप

Sat, 27 Aug 2022 09:54 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एएसपी संजय कुमार यादव को निलंबित किया गया।,बलिया में एएसपी रहने के दौरान उनकी जांच हुई थी। इस समय एएसपी संजय कुमार यादव पीटीसी में तैनात है। निलम्बन के बाद उन्हें डीजीपी ऑफिस अटैच किया गया है।
विज्ञापन
suspend demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार के आरोपी सीतापुर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पीटीसी) में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार यादव को निलंबित कर डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। संजय के खिलाफ यह कार्रवाई जुलाई 2021 में अफीम की अवैध खेती करने वाले किसानों से वसूली गई 16 लाख से अधिक की राशि उनकी गाड़ी से बरामदगी के मामले में की गई है। उस समय संजय बलिया में बतौर एएसपी तैनात थे। 

विज्ञापन


मामले में संजय के छोटे भाई आईआरएस अफसर शशांक यादव की भी संलिप्तता पाई गई थी। शशांक तब गाजीपुर स्थित अफीम फैक्ट्री में जीएम के पद पर तैनात था। उसके पास मध्य प्रदेश की भी एक फैक्ट्री का अतिरिक्त प्रभार था। शशांक को जुलाई, 2021 में राजस्थान की एंटी करप्शन की टीम ने चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से ही संजय की गाड़ी व वसूली के पैसे बरामद हुए थे। इस आधार पर यूपी सरकार ने संजय के खिलाफ जांच कराई और आरोप सही पाए जाने पर गृह विभाग ने संजय को निलंबित कर दिया। संजय के पिता सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी महावीर यादव हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें