बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग के तबादलों में कई गड़बड़ियां आईं थीं। कहीं मृत कर्मियों के स्थानांतरण कर दिए गए तो कहीं दूसरे जिले में जा चुके डॉक्टरों का दोबारा स्थानांतरण हो गया। इसकी वजह तलाशी गई तो पत्रावलियां का अपडेट न होना सामने आया।
स्वास्थ्य विभाग के तबादलों में गड़बड़ी रोकने की नई रणनीति अपनाई गई है। पूर्व की गलतियों की समीक्षा कर चेकलिस्ट तैयार की गई है। भविष्य में गड़बड़ियां न हो, इसके लिए अभी से कामकाज का तरीका बदलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग के तबादलों में कई गड़बड़ियां आईं थीं। कहीं मृत कर्मियों के स्थानांतरण कर दिए गए तो कहीं दूसरे जिले में जा चुके डॉक्टरों का दोबारा स्थानांतरण हो गया। इसकी वजह तलाशी गई तो पत्रावलियां का अपडेट न होना सामने आया। इसी तरह कई जिलों से टेक्निकल सपोर्ट यूनिट को भेजे जाने वाले दस्तावेज पुराने पाए गए।
अब इन गड़बड़ियों को दुरुस्त कराने के लिए कर्मचारियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निदेशक (प्रशासन) माह में दो दिन कर्मचरियों को दस्तावेज के रखरखाव, उन्हें अपडेट करने आदि का प्रशिक्षण दे रहे हैं। डॉक्टरों व कर्मचारियों के स्थानांतरण की दशा में दस्तावेज अपडेट कर उसे महानिदेशालय भी भेजा जाएगा। निदेशक (प्रशासन) डॉ. राजा गणपति आर ने बताया कि पत्रावलियों के अपडेशन के संबंध में चेकलिस्ट बना दी गई है। हर सूचना तत्काल टॉप टू बॉटम अपडेट कराया जा रहा है। हर 15 दिन पर प्रशिक्षण के साथ कर्मचारियों की समस्याओं का भी निस्तारण किया जा रहा है।