फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : पीडब्ल्यूडी में 181 एई को मिलेगी उनकी पसंद की तैनाती, ट्रांसफर-पोस्टिंग में घपले रोकने की कवायद

Sun, 04 Jun 2023 11:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पीडब्लूडी मुख्यालय में पदोन्नत 148 और नवनियुक्त 33 सहायक अभियंताओं (सिविल) की नई तैनाती के लिए विकल्प लेने की कार्यवाही के लिए समारोह आयोजित किया गया। नई प्रक्रिया के तहत पूरी व्यवस्था डिस्प्ले बोर्ड पर लाइव चलाई गई।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडब्ल्यूडी में पहली बार विकल्प लेकर अभियंताओं की तैनाती की जाएगी। नई व्यवस्था में पदोन्नत और नवनियुक्त सहायक अभियंताओं (सिविल) को तैनाती देने की कार्यवाही शुरू की गई है। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने शनिवार को नई व्यवस्था की शुरुआत की। पिछले साल पीडब्ल्यूडी में तबादलों में सामने आए घपले के बाद इसे पूरी व्यवस्था में सुधार का बड़ा कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन


पीडब्लूडी मुख्यालय में पदोन्नत 148 और नवनियुक्त 33 सहायक अभियंताओं (सिविल) की नई तैनाती के लिए विकल्प लेने की कार्यवाही के लिए समारोह आयोजित किया गया। नई प्रक्रिया के तहत पूरी व्यवस्था डिस्प्ले बोर्ड पर लाइव चलाई गई। सभी से गृह जिले को छोड़कर उपलब्ध खाली जिलों में से विकल्प लिए गए। विभाग में सहायक अभियंता (सिविल) के कुल स्वीकृत पद 1225 हैं, जबकि वर्तमान में कुल 825 ही कार्यरत हैं। 

इस कमी के कारण ही वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर, मथुरा जैसे महत्वपूर्ण जिलों में स्वीकृत पदों की पूरी तैनाती की गई है। अन्य जिलों में न्यूनतम तीन और दो की तैनाती होगी। नई पोस्टिंग में मई तक रिटायर होने वाले सहायक अभियंताओं के खाली पदों को भी जोड़कर कुल 181 पद फाइनल किए गए थे, जिसमें तैनाती के लिए नई व्यवस्था अपनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें