डीजीपी मुख्यालय ने हाल ही में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुए 110 निरीक्षकों को उनके पद के अनुरूप नयी जगह पर तैनाती प्रदान की है। देवरिया में छह लोगों की हत्या के बाद दो नये पुलिस उपाधीक्षकों को भेजा गया है।
डीजीपी मुख्यालय ने हाल ही में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुए 110 निरीक्षकों को उनके पद के अनुरूप नयी जगह पर तैनाती प्रदान की है। देवरिया में छह लोगों की हत्या के बाद दो नये पुलिस उपाधीक्षकों को भेजा गया है। मुरादाबाद में तैनात राजेश सिंह और हरदोई में तैनात रहे दीपक शुक्ला को देवरिया में तैनात किया गया है। डीजीपी मुख्यालय में तैनात आलोक पाठक को बाराबंकी और अरुण कुमार सिंह को खीरी में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
डीजीपी मुख्यालय में एडीजी प्रशासन नीरा रावत द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सुरक्षा मुख्यालय के प्रतिसार निरीक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात किया गया है। अमरोहा में तैनात संजीव कुमार त्यागी को सीतापुर, मुजफ्फरनगर में तैनात दीपक चतुर्वेदी को पीलीभीत, महोबा में तैनात राजेश कुमार सिंह को गोण्डा, लखनऊ में तैनात अतुल कुमार सिंह को अमेठी, कौशांबी में तैनात सुनील कुमार सिंह को अयोध्या, लखनऊ में तैनात अनिल कुमार सिंह और सुल्तानपुर में तैनात यादवेंद्र बहादुर पाल को रायबरेली, रामपुर में तैनात रुपेंद्र कुमार गौड़ को बहराइच भेजा गया है।