फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : महिला हेल्प डेस्क पर आईं 10.20 लाख शिकायतें, 90 प्रतिशत निस्तारित, शोहदों पर लगाम की कवायद भी जारी

Tue, 21 Mar 2023 08:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

स्थापना के बाद से अब तक महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से 10,20,462 शिकायतें मिली हैं, जिसमें से 9,10,362 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। हेल्प डेस्क के माध्यम से आरोपियों के खिलाफ कुल 1,16,208 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं और बालिकाओं की समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के समस्त थानों में बनाई गई महिला हेल्प डेस्क कारगर साबित हो रही है। प्रदेश के 1583 थानों (जीआरपी सहित) में महिला बीट आरक्षी तैनात की गई है।

विज्ञापन


स्थापना के बाद से अब तक महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से 10,20,462 शिकायतें मिली हैं, जिसमें से 9,10,362 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। हेल्प डेस्क के माध्यम से आरोपियों के खिलाफ कुल 1,16,208 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

इसके अलावा प्रदेश के सभी 1518 थानों में 10,417 महिला पुलिस बीट का गठन किया गया है। इनमें 15,130 से अधिक महिला बीट पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गई है। महिला बीट अधिकारी गांव में महिलाओं से संवाद स्थापित कर अपराध एवं अपराधियों पर लगाम लगाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। महिला संबंधी अपराधों को रोकने के लिए शक्ति मोबाइल का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन


वहीं साइबर पुलिस स्टेशन में महिला साइबर सेल का गठन किया गया है। इसके जरिए महिला साइबर सेल, इंटरनेट, अन्य सोशल मीडिया एप पर साइबर स्टॉकिंग एवं साइबर बुलिंग की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें