फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एसआईआर के नाम पर नया फर्जीवाड़ा, बीएलओ बनकर मांग रहे हैं ओटीपी; चुनाव आयोग ने किया सतर्क

Tue, 25 Nov 2025 07:34 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

SIR in UP: यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। एसआईआर की प्रक्रिया के बीच एक नए तरह का स्कैम सामने आया है। 
विज्ञापन
एसआईआर के नाम हो रहा फर्जीवाड़ा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने आगाह किया है कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान गणना प्रपत्र भरने के लिए कुछ अराजक तत्वों द्वारा बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) या निर्वाचन विभाग का प्रतिनिधि बनकर मतदाताओं से मोबाइल नंबर पर ओटीपी मांग रहे हैं। गणना प्रपत्र को भरने की प्रक्रिया में बीएलओ द्वारा ओटीपी नहीं मांगा जा रहा है। उन्होंने मतदाताओं को सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां साइबर ठगी या धोखाधड़ी के अंतर्गत संदेहास्पद हैं। यदि किसी मतदाता से फोन कॉल, मैसेज या अन्य माध्यम से ओटीपी मांगने का प्रयास किया जाता है तो ऐसी कॉल पर ध्यान न दिया जाए। किसी से ओटीपी साझा नहीं करें तथा ऐसी कॉल को अस्वीकार कर दें। एसआईआर कार्य में लगे बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र के वितरण एवं संग्रह का कार्य कर रहे हैं। गणना प्रपत्र भरने में भी सहयोग कर रहे हैं।

 मतदाता स्वयं भी गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को उपलब्ध करा सकते हैं।एसआईआर संबंधी प्रक्रिया में ओटीपी या लिंक की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इस प्रकार की अफवाहों एवं धोखाधड़ी से निपटने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं तथा ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी को सूचित कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। वहीं मतदाताओं से अपील की है कि वह एसआईआर के दौरान सतर्क रहें एवं किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देते हुए अपने बीएलओ से ही संपर्क करें। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही अपने गणना प्रपत्र को भरें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें