फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आईएएस अधिकारी आंजनेय कुमार कार्यमुक्त, जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतें गिराने पर लगाई थी रोक

Sun, 23 Aug 2026 11:03 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा नेता आजम खां के खिलाफ कार्रवाई आंजनेय कुमार सिंह के रामपुर का डीएम और मुरादाबाद का मंडलायुक्त रहते हुए की गई थी। यूपी विधानसभा चुनाव के चलते माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है पर अब वो सिक्किम लौटेंगे।
 
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में जल्द ही नए मंडलायुक्त की तैनाती की जाएगी। यहां तैनात रहे सिक्किम काडर के आईएएस अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति की अवधि नहीं बढ़ाई गई है। पहले ये माना जा रहा था कि उन्हें यूपी में काम करने के लिए एक मौका और दिया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि उच्च स्तर से यह प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हुआ, इसलिए उनका अपने मूल काडर सिक्किम में लौटना तय है।

विज्ञापन


आंजनेय 2005 बैच के आईएएस अफसर है, उन्हें 15 फरवरी 2015 को यूपी में प्रतिनियुक्ति पर तैनाती मिली थी। इसके बाद से लगातार विस्तार मिलता रहा। उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि इसी माह 14 अगस्त को समाप्त हुई। इसके बाद वह लंबी छुट्टी पर चले गए। पहले यह माना जा रहा था कि विधानसभा चुनाव के चलते उन्हें एक विस्तार और मिल सकता है, लेकिन सहमति नहीं बन पाई है।

ये भी पढ़ें - यूपी: जज को प्रभावित करने में मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति पर चलेगा मुकदमा, न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: नौ साल में रक्षाबंधन पर 2 करोड़ महिलाओं ने किया मुफ्त में सफर, 188 करोड़ रुपये खर्च हुए
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि आंजनेय ने मुरादाबाद मंडलायुक्त के पद पर रहते हुए रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को गिराए जाने के रामपुर विकास प्राधिकरण के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी थी। इसको लेकर भी नाराजगी बताई जा रही थी। हालांकि, मो. आजम खां के खिलाफ कार्रवाई उनके रामपुर का डीएम और मुरादाबाद का मंडलायुक्त रहते हुए हुई।

मैंने कमिश्नर के रूप में सर्वाधिक केस निपटाए : आंजनेय
आंजनेय ने अमर उजाला को बताया कि उन्होंने साढ़े पांच साल के कमिश्नर के कार्यकाल में 9 हजार अधिक केस निपटाए। इस वर्ष जून में अवकाश रहने के बावजूद 250 केस और जुलाई में 380 केसों का निस्तारण किया। उन्होंने बताया कि दो साल के कूलिंग-ऑफ पीरियड के तहत अपने राज्य की सेवा में रहने का नियम है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें