चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।
राजधानी में उमस भरी चिपचिपी गर्मी सोमवार को भी जारी रहने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को यहां बादलों की आवाजाही तो रहेगी लेकिन बूंदाबांदी के आसार कम हैं। हवा में मौजूद नमी की वजह से हो रही उमस भरी आभासी गर्मी वास्तविक गर्मी से ज्यादा महसूस हो रही है। दिन के पारे में हुई हल्की गिरावट का भी कोई खास असर नहीं पड़ा। हवा में सापेक्षिक नमी 72 प्रतिशत तक पहुंचने के बावजूद बूंदाबांदी नहीं हुई। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। हालांकि मई में सामान्यतया होने वाली तपिश से फिलहाल राहत है और 25 मई से नौ दिनों के लिए शुरू हो रहे नौतपा के पहले दिन सोमवार को भी तपिश नहीं रही। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री की गिरावट के साथ 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।