फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में पहले दिन नहीं तपा नौतपा, आंधी-बारिश से चार मौतें; उड़ानें डायवर्ट, हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Sun, 25 May 2025 09:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather of UP: यूपी में पहले दिन नौतपा का असर देखने को नहीं मिला। इसके उलट कई जगह पर मौसम प्रतिकूल रहा। अलग-अलग हादसों में चार की मौत हुई। 
 
विज्ञापन
प्रदेश में आंधी-बारिश से बदला मौसम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हवाओं और बारिश के असर से रविवार से शुरू हुए नौतपा के पहले दिन गर्मी से राहत रही। पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में लू नहीं चली। हालांकि, नमी युक्त पूर्वा हवाओं से उमस भरी गर्मी रही। वहीं, आंधी और बारिश के बीच अलग-अलग जिलों में हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार 2 जून तक नौतपा के दौरान तपिश और गर्मी मध्यम दर्जे की रहने के संकेत हैं।

विज्ञापन


रविवार को पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ समेत अगरा, अलीगढ़, बरेली, सहारनपुर में हल्की से मध्यम बारिश हुई। ब्रज के जिलों में रविवार तड़के आंधी, बारिश से भारी नुकसान पहुंचा। जगह-जगह पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिर गए। इससे आपूर्ति बाधित हुई। टिनशेड उड़ गए। अलीगढ़ में मकान की छत गिरने से जयरानी देवी (60) की मौत हो गई।

गाजियाबाद में रविवार सुबह अंकुर बिहार स्थित एसीपी कार्यालय की छत गिरने से एक दरोगा की मौत हो गई। एक मकान की छत गिरसे से एक युवक की भी मौत हो गई। बरेली में बिजली गिरने से 40 वर्षीय राजेंद्र की मौत हो गई। हाथरस में दीवार गिरने से तीन लोग घायल हो गए। एटा के जलेसर में बिजली की गरज-चमक से फार्म हाउस में 32 बकरियां मर गईं। मैनपुरी, हापुड़ भी प्रभावित रहे। रामपुर, अमरोहा , संभल और मुरादाबाद में रविवार की सुबह हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन

फसलों को नुकसान

आंधी-बारिश के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। मक्का की फसल को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। फिरोजाबाद में खेतों में पानी भरने के कारण तरबूज, खरबूज की फसल सड़ने की आशंका बढ़ गई। कई स्थानों पर अगेती मक्का की फसल गिर गई।

उड़ानें डायवर्ट

इमरजेंसी लैडिंग। डेमो पिक - फोटो : ANI
वाराणसी में खराब मौसम और ईंधन की कमी के कारण शनिवार देर रात दिल्ली जाने वाले चार विमानों की बाबतपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान नहीं उतर सके तो उन्हें बाबतपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। बरेली में आंधी-बारिश का असर ट्रेनों की रफ्तार पर भी दिखा। बरेली होकर गुजरने वाली आठ विशेष ट्रेनों ने 10 और 24 नियमित गाड़ियों ने यात्रियों को सात घंटे तक इंतजार कराया।
विज्ञापन

कल 36 जिलों में बारिश के आसार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से अगले तीन दिन तराई और पूर्वी इलाकों में नमी युक्त पूर्वा हवाओं के साथ बादलों का आना-जाना बना रहेगा। वहीं, तराई और दक्षिणी यूपी के 36 जिलों व वाराणसी में कहीं- कहीं बूंदाबादी की परिस्थितियां बन सकती हैं। बिजली गिरने के भी आसार हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें