फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अनुष्का शर्मा के साथ रामनगरी पहुंचे विराट कोहली, हनुमानगढ़ी और रामलला के किए दर्शन

Sun, 25 May 2025 02:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

Virat Anushka Ayodhya Visit Photos : दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली रविवार की सुबह रामनगरी पहुंचे। वहां उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए। हनुमानगढ़ी की प्राचीनता और पौराणिकता की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
अयोध्या पहुंचे विराट कोहली। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली रविवार को पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन किए। इस दौरान हनुमानगढ़ी मंदिर पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को देखने के लिए भारी भीड़ उमड पड़ी। इसके चलते प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन


हनुमानगढ़ी के पुजारी हेमंत दास ने हनुमानगढ़ी पर फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को दर्शन पूजन कराया। इस दौरान हनुमान जी की प्रतिमा और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत भी किया। विराट और अनुष्का ने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि के बारे में हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी के श्रीमहंत ज्ञान दास के उत्तराधिकारी महंत और संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास से बंद कमरे में मुलाकात की। 


विज्ञापन


बीते दिनों बेंगलुरु का मुकाबला हैदराबाद की टीम से था। विराट कोहली बीते दिनों से टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने की खबरों के चलते चर्चाओं में हैं। 

 

इकाना में फिर दिखेगा विराट का जलावा

विराट और अनुष्का - फोटो : ANI

प्राचीनता और पौराणिकता की ली जानकारी

हनुमानगढ़ी की सागरिया पट्टी के उत्तराधिकारी महंत संजय दास ने कहा कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली धार्मिक प्रवृत्ति के हैं। दर्शन पूजन के बाद वह हनुमानगढ़ी की महिमा और अयोध्या की प्राचीनता के बारे में बातें कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ी की प्राचीनता और पौराणिकता की भी जानकारी ली है।

होटल से नहीं निकले विराट-अनुष्का, बच्चों के साथ बिताया समय

अनुष्का शर्मा के साथ रामनगरी पहुंचे विराट कोहली - फोटो : संवाद
विराट कोहली का जादू शहर में क्रिकेट प्रेमियों के सिर पर चढ़ कर बोल रहा है। बंगलूरू से लखनऊ शिफ्ट हुए मुकाबले में उम्मीद से कहीं ज्यादा दर्शक पहुंचे। महज दो दिन के भीतर ऑनलाइन टिकट बिकने शुरू हुए। देखते ही देखते मुकाबले वाले दिन 35 हजार से करीब दर्शकों अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ऐसे में 27 मई को होने वाले मुकाबले में स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा नजर आएगा।

अनुष्का शर्मा के साथ रामनगरी पहुंचे विराट कोहली - फोटो : संवाद
टेस्ट क्रिकेट से सन्यास की घोषणा के बाद विराट की फैन फालोइंग बढ़ गई है, जो मुकाबले में पंत एंड कंपनी की मुश्किलें बढ़ा सकती है। हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले में बंगलूरू का दिग्गज बल्लेबाज लय में दिखा। ऐसे में लखनऊ के खिलाफ विराट बड़ा अंतर पैदा कर सकते है। वे लखनऊ की कमजोर गेंदबाजी का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा के साथ रामनगरी पहुंचे विराट कोहली - फोटो : संवाद
शहर के सेंट्रम होटल में राॅयल चैलेंजर्स बंगलूरू की टीम ठहरी हुई हैं। किंग कोहली भी अपने परिवार के साथ यहां पर मौजूद रहे। विराट ने शनिवार को परिवार के साथ होटल में ही दिन गुजारा। यहां पर उन्होंने टेबल टेनिस के साथ पिकल बॉल और अन्य खेलों का आनंद लिया। साथ ही उन्होंने स्वीमिंग भी की। इसके बाद दोनों ने लखनवी खाने का भी लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें