मामा के अनुसार नौ अक्तूबर शाम पांच बजे अंतरिक्ष ने मां को फोन किया और केवल हाल पूछकर एक मिनट में ही कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। अगली सुबह मौत की सूचना मिली। परिवार पुणे पहुंचा तो पता चला कि नौ अक्तूबर की रात वह बिल्कुल सामान्य थे। रात आठ बजे उन्होंने खाना खाया, उसके बाद कैडेट नाइट प्रोग्राम में भाग लिया। वहां गाना गाया और गिटार बजाया। सब कुछ ठीक लग रहा था। परिजनों का कहना है कि रात 10:30 बजे के बाद आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने आत्महत्या कर ली?
पुणे पुलिस ने किया खेल
रिटायर्ड सूबेदार अश्वगज सिंह सेंगर ने बताया कि जब परिवार पुणे पहुंचा, तो अधिकारियों से कई दौर की बातचीत हुई। बार-बार सीनियर का नाम बताने या कम से कम मुलाकात कराने की मांग की गई, लेकिन सेना के अधिकारियों ने नहीं मिलवाया। उन्होंने कहा कि पुणे पुलिस से भी कहा गया था कि अंतरिक्ष को एक सीनियर परेशान करता था, लेकिन पुलिस ने सही बयान दर्ज नहीं किया।
चाचा रमन सिंह ने बताया कि अंतरिक्ष दीपावली की छुट्टी में घर आने वाले थे। उनकी ट्रेन 18 अक्तूबर को थी, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद समाचार आ गया। छोटा भाई अभिनव सिंह लखनऊ के आर्मी पब्लिक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ाई कर रहा है।
इन्होंने ने भी दी श्रद्धांजलि: नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा, क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह, नायब तहसीलदार, ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह, चेयरमैन उमाशंकर वैश्य, जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल, जयंकर सिंह ने नम आंखों से होनहार अंतरिक्ष को श्रद्धांजलि अर्पित की।