फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'ससुर ने मुझसे दुष्कर्म किया', ये कहकर महिला दरोगा का थाने के बाहर हंगामा; बोली- मुझे न्याय चाहिए

Fri, 29 May 2026 02:19 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

महिला दरोगा ने बताया कि नौकरी छोड़ने का भी दबाव बनाने लगे। ससुर ने उनके साथ दुष्कर्म किया और बाद में चूहे मारने की दवा खिलाने की कोशिश की।
विज्ञापन
हंगामे के दौरान थाने के बाहर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में महिला दरोगा ने ससुर पर दुष्कर्म और पति पर फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मगर, पुलिस के कोई कार्रवाई नहीं करने पर महिला दरोगा बृहस्पतिवार को मायके वालों और किसान यूनियन के साथ थाने पहुंची। दो घंटे तक हंगामा किया। इस पर पुलिस ने उनकी तहरीर पर चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं, ससुर ने भी बहू पर केस दर्ज कराया है।

प्रयागराज में तैनात है महिला दरोगा

महिला दरोगा के मुताबिक, वर्तमान में वह प्रयागराज में तैनात हैं। पिछले साल उनकी शादी पारा निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुर, पति, सास और ननद उन पर जातिसूचक टिप्पणियां करने लगे। 

विज्ञापन


नौकरी छोड़ने का भी दबाव बनाने लगे। ससुर ने उनके साथ दुष्कर्म किया और बाद में चूहे मारने की दवा खिलाने की कोशिश की। पीड़िता ने बताया कि पिता जब ससुराल पहुंचे तो आरोपियों ने असलहे के बल पर धमकी दी।

प्रदर्शन के दौरान बेहोश हुई दरोगा

चार दिन पहले पुलिस से शिकायत करने पर भी कुछ नहीं हुआ। इस बात पर उन्होंने प्रदर्शन किया। पुलिस कर्मियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाते हुए महिला दरोगा बेहोश हो गईं। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज की गई है। विवेचना में जो भी साक्ष्य मिलेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें