फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ के होटल में लटकी मिली छात्रा की लाश, वेटर दरवाजा खटखटाता रहा कोई बाहर नहीं निकला; खिड़की से देख भागा

Fri, 29 May 2026 02:09 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के नाका स्थित होटल में एमए की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। छात्रा 25 मई से घर से लापता थी और परिवार ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। होटल कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। परिजनों ने मोबाइल और सीसीटीवी जांच की मांग की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के नाका में बुधवार रात होटल मिलन में लखीमपुर खीरी के महेवागंज निवासी एमए की छात्रा गुंजन मिश्रा(22) का शव लटकता मिला। 25 मई को गुंजन घर में बिना बताए कहीं चली गई थीं। उनके पिता ने लखीमपुर में सदर थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


गुंजन के बड़े भाई संदीप ने बताया कि बहन 25 मई दोपहर 12 बजे घर की पहली मंजिल पर मां के साथ खाना खाने गई थी। उसका मोबाइल उसी के कमरे थे। कुछ देर बाद जब बहन पिता पंकज को नहीं दिखाई पड़ी तो उन्होंने काफी खोजबीन की। मगर कुछ पता नहीं चलने पर उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। 

बुधवार रात लखनऊ स्थित नाका थाने से उनके पास कॉल आई। पुलिस ने होटल मिलने के कमरा नंबर 22 में बहन का शव दुपट्टे से पंखे के सहारे लटकता मिलने की जानकारी दी। इंस्पेक्टर नाका अभिनव वर्मा ने बताया कि 25 मई की शाम करीब 5:22 गुंजन ने कमरे की बुकिंग कराई थी।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब नौ बजे तक जब गुंजन बाहर नहीं आई तो वेटर ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो गुंजन का शव मिला।

गुंजन के पास दूसरा फोन होने की नहीं थी जानकारी

छात्रा के भाई ने बताया कि गुंजन के पास दूसरा मोबाइल भी था इसकी घरवालों को कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि बहन स्कूटी खरीदना चाहती थी। इसके 35 हजार रुपये भी घर में रखे हैं। भाई ने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज और बहन के दोनों मोबाइल की जांच की मांग मौखिक रूप से की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि घरवालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें