फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'चीनी मांझे से मौत पर दर्ज होगा हत्या का केस', सीएम योगी ने पूछा- पाबंदी के बाद भी कैसे बिक रहा

Thu, 05 Feb 2026 10:37 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

चीनी मांझे से मौत के मामलों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। ऐसी किसी भी घटना में अब हत्या का मुकदमा दर्ज होगा। सीएम ने प्रदेशभर में अभियान चलाकर चीनी मांझे की बिक्री और आपूर्ति रोकने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही पर जिम्मेदार अफसरों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीनी मांझे से अगर किसी शख्स की जान जाती है तो मामले में हत्या का केस दर्ज किया जाएगा। चीनी मांझे का भंडारण व बिक्री करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को इस संबंध बेहद सख्त निर्देश जारी किए हैं। सीएम ने अफसरों को निर्देशित किया कि प्रदेश भर में अभियान चलाकर इसके खिलाफ कार्रवाई करें।

शोएब की मांझे से गर्दन कट गई थी

बाजारखाला निवासी 34 वर्षीय शोएब की बुधवार को चीनी मांझे से गर्दन कट गई थी। रक्तस्राव से शोएब की जान चली गई थी। शोएब की मौत की घटना को सीएम ने संज्ञान लिया। सीएम ने भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों ये संबंधित अफसर सुनिश्चित करें। 

विज्ञापन


प्रदेश भर में विशेष अभियान चलाकर चीनी मांझे की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क को ध्वस्त करें। अभियान के तहत रोजाना क्या और कितनी कार्रवाई की गई, इसकी रोजाना समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि मांझे से मौत होना हत्या है। इसलिए अगर कोई ऐसी घटना घटित होती है तो हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

सीएम ने पूछा- पाबंदी के बाद भी कैसे हो रही बिक्री

मुख्यमंत्री ने अफसरों से पूछा कि जब चीनी मांझा पूरी तरह से प्रतिबंधित है तो उसकी बिक्री कैसे हो रही है? ये बेहद चिंता की बात है। सीएम ने कहा कि चीनी मांझा की बिक्री न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह आमजन, बच्चों और पशु-पक्षियों के लिए जानलेवा खतरा भी है। अब प्रदेश को इससे पूरी तरह मुक्त किया जाएगा। जन सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें