फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यूपी कांग्रेस की डोर भी सोनिया के हाथ

Thu, 23 Jan 2014 10:26 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में लोकसभा प्रत्याशी का चयन सोनिया और राहुल गांधी करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का फैसला पहले ही कर लिया है। कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी धुसूदन मिस्त्री ने कहा है कि प्रत्याशियों की पहली सूची फरवरी में जारी कर दी जाएगी।

कांग्रेस मुख्यालय पर हुई बैठक में मधुसूदन मिस्त्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश से हैं।
विज्ञापन


दोनों की प्रदेश के बारे में समझ उनसे बेहतर है। इसके बाद सोनिया को प्रत्याशी चुनने के लिए अधिकृत करने वाला एक लाइन का प्रस्ताव रखा गया। सभी सदस्यों ने इस पर सहमति जताई।
विज्ञापन


मिस्त्री ने बताया कि जिला व प्रदेश कांग्रेस या अन्य माध्यमों से टिकट के जिन दावेदारों के नाम मिले हैं, वे सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिए जाएंगे।

प्रत्याशी चयन का शेष काम निर्धारित प्रक्रिया के मुताबिक होगा। स्क्रीनिंग कमेटी सभी वरिष्ठ नेताओं से विमर्श करेगी। पूरे देश में सवा सौ प्रत्याशियों की सूची फरवरी में जारी कर दी जाएगी, जिसमें यूपी के प्रत्याशी भी होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें