स्थानीय लोगों के मुताबिक कार पारूल चला रहे थे। ट्रक मनोहरपुरा की ओर से दौसा की तरफ जा रहा था। अचानक ट्रक का दाएं तरफ का टायर फट गया। सड़क पर ट्रक घिसटते अचानक रुका गया। इस बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर हो गई। कार सवार सभी लोग सीट से चिपक गए। ट्रक चालक भी केबिन में फंस गया, जिसे मुश्किल से निकाला जा सका।
घायलों की हालत नाजुक
राहुल सरकारी नौकरी करते थे, जबकि पारूल प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे थे। हादसे में घायल राहुल की पत्नी और दोनों बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी पाकर राहुल के परिजन जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। स्थानीय पुलिस परिजनों के वापसी का इंतजार कर रही है।
गांव में पसरा मातम, हर कोई स्तब्ध
हरदोइया गांव निवासी रामबाबू कनौजिया के बेटे राहुल, पारूल उर्फ नितिन व पत्नी विद्या देवी की मौत की खबर से गांव में सन्नाटा पसर गया है। हर कोई घटना से स्तब्ध है। दुर्घटना की जानकारी पाकर ग्रामीण रामबाबू के घर पहुंचे, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। गांव के लोगों के अनुसार राहुल व नितिन बेहद मिलनसार थे, जो लखनऊ में परिवार के साथ रहते थे। ग्राम प्रधान विजय चौरसिया ने बताया कि गांव में पिता रामबाबू पत्नी के साथ रहते थे। रामबाबू मानसिक रूप से अस्वस्थ रहते हैं। उन्हें सुनाई भी कम देता है। बेटों और पत्नी की मौत से वह सदमे में हैं।