फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मां और दादी ने भेड़िये के जबड़े से मासूम को बचाया, अलाव तापते समय किया था हमला; ग्रामीणों में दहशत

Wed, 17 Dec 2025 09:39 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

कैसरगंज के गोडहिया गांव में अलाव ताप रही दो वर्षीय बालिका पर भेड़िये ने हमला कर दिया, जिसे मां और दादी ने साहस दिखाकर बचा लिया। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई है और वन विभाग की टीमें भेड़िये की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
बहराइच में भेड़िए का हमला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम पंचायत गोडहिया नंबर-2 के मजरे गुल्लईन पुरवा में बुधवार देर शाम भेड़िये ने अलाव ताप रही दो वर्षीय बालिका पर हमला कर दिया। साहस दिखाते हुए मां और दादी ने डंडे से वार कर बालिका को भेड़िये के जबड़े से छुड़ा लिया। गांव निवासी पवन कुमार की दो वर्षीय पुत्री आंचल बुधवार शाम करीब 6:30 बजे अपनी मां ममता और दादी मालती के साथ घर के आंगन में बैठी थी। इसी दौरान भेड़िया दबे पांव आया और अचानक बालिका पर झपट्टा मार दिया। महिलाओं ने शोर मचाते हुए लाठी-डंडों से भेड़िये को भगाया। आसपास के लोग भी दौड़ पड़े। 

विज्ञापन


इसके बाद भेड़िया भागकर पास के गन्ने के खेत में घुस गया। घटना के बाद बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज में भर्ती कराया गया। सूचना पर गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि गांव में वन विभाग की पांच टीमें लगाई गई हैं और भेड़िये की तलाश जारी है। उन्होंने रात के समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

लालापुरवा में भी बच्चे पर मारा झपट्टा गोडहिया नंबर-2 के मजरे लालापुरवा में भेड़िये ने परिजनों के साथ घर के बाहर अलाव ताप रहे आकाश (3) पुत्र विनोद पर झपट्टा मारा लेकिन वह स्वेटर व जैकेट पहने था जिससे उसे अपने जबड़े मे दबोच नही पाया। परिजनों ने भेडिये को दौड़ा लिया। इससे आकाश बच गया। घर वालो के शोर मचाने पर भेडिया खेत की ओर भाग गया। यहां भी वन विभाग की टीम ने पहुंच कर कॉबिंग शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें