फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : एक महीने के अभियान में दो लाख से अधिक गाड़ियों का चालान

Fri, 05 Mar 2021 11:47 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कार का चालान करते ट्रैफिक पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा माह के तहत चलाए गए एक माह के विशेष अभियान में दो लाख से अधिक गाड़ियों का चालान किया गया है। यह जानकारी पुलिस मुख्यालय की ओर से दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता अभय नाथ त्रिपाठी ने बताया कि 21 जनवरी से 20 फरवरी के बीच चलाए गए अभियान में सबसे अधिक दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें 1 लाख 54 हजार 952 मोटर साइकिलों का चालान बिना हेल्मेट गाड़ी चलाने पर किया गया। जबकि 29111 कार का चालान बिना सीट बेल्ट लगाए जाने पर किया गया। 
विज्ञापन


गाड़ी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले 3566 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जबकि शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में 614 लोगो का चालान किया गया। इसके अलावा रांग साइड गाड़ी चलाने पर 17106 गाड़ियों का चालान भी किया गया। 1880 गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म लगे होने पर और 1140 गाड़ियों का चालान हूटर और सायरन लगे होने पर किया गया। इतना ही नहीं सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 3054 ढाबों को चेक किया गया और 272 अवैध ढाबों को हटवाया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें